अवैध डोडा पोस्त व देशी शराब सहित 13 को किया गिरफ्तार
बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस की ओर से एरिया डॉमिनेंस अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग अलग अपराधों में 13 जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई में अवैध डोडा पोस्त सहित एक जने को, आबकारी अधिनियम के तहत अवैध देशी शराब सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं 9 असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की तथा 2 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होनें बताया कि मुखबिर की सूचना पर दौरान गश्त अवैध डोडा पोस्त के साथ चुंगी नाका पर रहने वाले नागौर निवासी मोहनराम जाट को पकड़ा है। तो आबकारी अधिनियम में अवैध देशी शराब सहित बिहार निवासी जितन पासवान, मुक्ता प्रसाद निवासी चन्द्रप्रकाश मेघवाल, बंगलानगर निवासी गिरधारी सिंह को गिरफ्तार किया है।
इसी तरह एससी-एसटी एक्ट में वांछित चल रहे सर्वोदय बस्ती निवासी अयूब को पकड़ा है। इसके अलावा असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रामपुरा बस्ती निवासी असरफ अली, शुभकरण, मुक्ता प्रसाद निवासी अनिल सियाग, अमरजीत शर्मा, प्रभात गहलोत, सर्वोदय बस्ती निवासी जुनैद, फड़बाजार निवासी रिजवान,बंगलानगर निवासी राधेश्याम की गिरफ्तारी की गई है।
थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के अलावा उपनिरीक्षक राधेश्याम, रेणूबाला, सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, हैड कानि सवाई सिंह, मुन्नाराम, हीरा सिंह, रामकुमार, कानि संजय, छगनलाल, महेश, मनोज, भूरसिंह, मुनेष, बलराम, श्रवणसिंह, कैलाश, सहीराम, भंवरलाल कार्रवाई करने वाली टीम में शामिल रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष