बॉर्डर पर 2 किलो हेरोइन बरामद
बीकानेर। छतरगढ़ भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 2 किलो हेरोइन बरामद की गई है। छतरगढ़ एसएचओ संदीप कुमार व खाजूवाला एसएचओ बलवंत कुमार की टीम ने पंजाब व हनुमानढ़ के 6 तस्करों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि इन तस्करों को पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल आती थी। गौरतलब रहे खाजूवाला के चक 43 केवाईडी में ड्रोन कैमरा व चक 43 केजेड़ी में 2 हेरोइन के पैकेट मिले थे। कार्यवाही में पंजाब निवासी बलदेव सिंह, महिंद्र सिंह, अमरीक सिंह, हरभजन सिंह, हनुमानगढ़ निवासी मस्तान सिंह व प्रगट सिंह को गिरफ्तार किया। कार्यवाही में हैड कांस्टेबल महेंद्र सिंह मीणा, कांस्टेबल सुनील कुमार, कृष्णलाल, पंकज व संजय की अहम भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष