जयपुर में ‘राजस्थान की शान’ का भव्य समापन, सिंगिंग डांसिंग & मॉडलिंग में लोगो ने जीता ख़िताब
जयपुर। गुलाबी नगरी के झोटवाड़ा स्थित सूर्या पैराडाइज मैरिज गार्डन में रविवार, 26 अप्रैल को ‘राजस्थान की शान’ का ग्रैंड फिनाले बेहद हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस गौरवशाली शाम में पूरे प्रदेश से आए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी चमक बिखेरी, जिसमें कड़े मुकाबले के बीच दामिनी जैन तथा हिमानी गोस्वामी ने ‘मिसेज राजस्थान’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। वहीं, ‘मिस राजस्थान’ वर्ग में शिक्षा कुमारी, जैना जैन और हीर दासवानी ने बाजी मारी, जबकि अबनूर कौर और आद्विका भी विभिन्न श्रेणियों में विजेता बनकर उभरीं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदीप्ति शर्मा गणपति वंदना के साथ किया| इस ग्रैंड फिनाले की चमक को दोगुना करने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अंकित शर्मा और जानी-मानी सेलिब्रिटी पूजा शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। सिंगिंग में गर्वित, कोमल के साथ साथ डांसिंग में सुनीता, अक्षरा, वर्षा एवं कई प्रतिभागियों ने विभिन्न केटेगरी में बाज़ी मारी
शो की आयोजक स्नेहा शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि इस मंच का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को एक नया आयाम देना है। उन्होंने इस सफर में सहयोगी रही पैशन इवेंट टीम के साथ-साथ राधिका कल्चर सोसायटी, खादी संघ और भगवती प्रॉपर्टी के कमलेश भारद्वाज का विशेष आभार व्यक्त किया। शर्मा ने सभी स्पॉन्सर्स और साथियों के सामूहिक सहयोग को इस शानदार आयोजन की सफलता का श्रेय दिया।


श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन