अब तक 92 जर्जर स्कूलों को किया जमींदोज, 54 स्कूलों के मरम्मत को मिली स्वीकृति
बीकानेर। एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक बैठक के तहत विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में सीडीईओ ने बताया कि जिले में अब तक कुल 92 जर्जर सरकारी स्कूल भवन को जमींदोज किया जा चुका है। साथ ही 54 स्कूलों में मरम्मत के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई है। करीब 68 फीसदी स्कूलों में इको क्लब खोल दिए गए हैं। बैठक में सीडीईओ ने बताया कि सरकारी स्कूलों में नामांकन 16 अगस्त तक चलेगा। अब तक 2.55 लाख विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है। जो पिछले वर्ष से 2.75 फीसदी कम है। बैठक में एडीएम सिटी ने ज्ञान संपर्क पोर्टल में भामाशाहों के द्वारा दान देने को लेकर प्रक्रिया आसान बनाने और जिले की प्रत्येक स्कूल को लेकर क्यूआर कोड बनाने को लेकर भी निर्देशित किया ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से स्कूलों को दान दे सके।
ड्राई डे पर शराब ठेके खुले तो 2 लाख तक लगेगा जुर्माना
बैठक में एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को ड्राई डे के दिन शराब की दुकान खुली पाए जाने पर 30 हजार से 2 लाख रू तक चालान करने हेतु कहा।
एडीएम सिटी ने कहा कि जिले भर में खुले में बिकने वाले सामान, सही वजन को लेकर मोप तोल करने, एक्सपायरी डेट को लेकर चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बाट माप तोल का संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाने , मिड डे मील पहुंचाने को लेकर फर्म की अप्रत्याशित दरों को देखते हुए आवंटन को फिजीकली रिसीव करने और कम पाए जाने पर टेंडर कैंसिल करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में एडीएम सिटी ने कहा कि कार्यस्थल पर महिला उत्पीडऩ रोकने को लेकर इसके एक्ट की धारा 13 के तहत 10 या 10 से अधिक कर्मचारी वाले संस्थानों में समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है। लिहाजा कॉलेज, स्कूलों इत्यादि में विशाखा गाइडलाईन की पालना सुनिश्चित किया जाए। समिति का गठन नहीं करने पर संबंधित संस्थान पर 50 हजार का जुर्माना लगेगा। बैठक में कृषि विपणन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले मंडी श्रमिक कल्याण योजना के अंतर्गत सभी मंडी सचिव 5-5 श्रमिकों का चयन इस योजना के लाभ दिलाने हेतु करेंगे। 5 से कम चयन करने वाले सचिव को चार्जशीट दी जाएगी।बैठक में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन