जहर खाकर युवक की मौत, भाई ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज
बीकानेर। जिले के दंतौर थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में मृतक के भाई ने चार नामजद लोगों के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार चक 1 केएलडी निवासी महेश कुमार पुत्र सहीराम मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि बरसलपुर निवासी सुदेवी पुत्री कानाराम, जगदीश, गिरधारी व सुदेवी की मां उसके भाई मदनलाल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी। जिससे उसने जहर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष