यूक्रेन-रूस जंग में 12 भारतीयों की मौत, रूसी सेना की तरफ से लड़ रहे 16 लापता
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच भारतीयों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रूसी सेना में सेवा कर रहे कम से कम 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 16 भारतीय अभी भी लापता हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि उनकी जल्द से जल्द रिहाई और स्वदेश वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना के लिए यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए 12 भारतीय मारे गए हैं। वहीं 16 लापता हैं। केंद्र सरकार ने कहा कि रूस ने भारत को सूचना दी है कि रूसी सेना में सेवा दे रहे 16 भारतीय लापता हैं। मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना में कार्यरत भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने की अपील की गई है। अपील में कहा गया है कि रूसी सेना में कार्यरत 12 भारतीयों की अब तक मौत हो चुकी है।
16 अभी भी लापता : विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 126 मामले (रूस की सेना में भारतीय नागरिकों के काम करने के) हैं। इन 126 में से 96 लोग भारत लौट आए हैं और रूसी सशस्त्र बलों से उन्हें मुक्त कर दिया गया है। जायसवाल ने कहा कि रूस की सेना में अब भी 18 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 16 का अभी कोई पता नहीं है। उन्होंने कहा कि “रूस ने इन्हें लापता की श्रेणी में रखा है। जो अब भी सेना में हैं हम उन्हें मुक्त करने और वापस भेजे जाने की मांग करते हैं। केरल के निवासी बिनिल बाबू यूक्रेन संघर्ष के दौरान मारे गए थे और भारतीय दूतावास उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। एक अन्य भारतीय नागरिक जैन टीके का मॉस्को में इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि उनका इलाज पूरा होने के बाद वे भारत लौट आएंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष