आपात स्थिति से निपटने के लिए एसपी मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे भीष्म क्यूब्स
200 घायलों के उपचार में सक्षम
बीकानेर। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय ने बीकानेर के सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत भारत हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित और मैत्री क्यूब स्थापित करने के लिए सहमति मांगी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय, जयपुर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वदेशी तकनीक से विकसित भीष्म क्यूब की तैनाती की पहल की है।
यह क्यूब 200 घायलों के उपचार के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें दो मॉदर क्यूब शामिल हैं, जिनमें 338 आवश्यक चिकित्सा उपकरण जैसे उन्नत ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट, सर्जिकल उपकरण, ऑपरेशन थिएटर, मिनी-आईसीयू, वेंटिलेटर, पोर्टेबल डायग्नोस्टिक उपकरण और आरएफआईडी-एकीकृत इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली शामिल हैं। केंद्र सरकार इस क्यूब की खरीद, डिलीवरी और डॉक्टरों, नर्सों व पैरामेडिक्स के प्रशिक्षण का पूरा खर्च वहन करेगी। प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने बताया कि भीष्म क्यूब जैसी अत्याधुनिक सुविधा आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। यह न केवल 200 घायलों के उपचार में सक्षम है, बल्कि इसमें उपलब्ध उन्नत उपकरण जैसे मिनी- आईसीयू, वेंटिलेटर और पोर्टेबल डायग्नोस्टिक टूल्स हमें त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन