ये फल सेहत भी देते है और धन भी देते है
कोरोना के बाद से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आई है। इसके कारण फलों की मांग बढ़ी है। कुछ फल वृक्ष ऐसे हैं, जिन्हें अपेक्षाकृत कम जगह में अपने घरेलू बगीचे या घर के सामने ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई जगह में भी लगाया जा सकता है। ये हैं- अनार, चीकू, अंजीर, सीताफल आदि।
सीताफल: इसके पेड़ बीज से उगाए जाते हैं। पौधे नर्सरी में एक साल के होने पर मुख्य खेत में लगाए जाते हैं। इसके पौधे मिट्टी की किस्म के अनुसार जून-जुलाई या फरवरी-मार्च में कतार से कतार व पौधे से पौधे के बीच 4 या 5 मीटर की समान दूरी रखते हुए लगाए जाते हैं। लाल सीताफल और मेमाय इसकी प्रचलित किस्में हैं। इसमें 4-6 साल में फल लगने लगते हैं।
अनार : अनार के पेड़ों में तीन-चार साल में फल लगना शुरू हो जाते हैं। इसके पौधे नर्सरी में कलम से तैयार करते हैं। इसके लिए एक साल पुरानी शाखा से 30 सेमी लंबी कलम ली जाती है। अनार की उन्नत किस्में कंधारी, बेदाना, ढोलका, गणेश आदि हैं। एक पेड़ से 150 से 200 फल तक मिल जाते हैं।

चीकू : चीकू के पेड़ नम और गर्म वातावरण में अच्छे फलते-फूलते हैं। इनके लिए गहरी चिकनी मिट्टी अच्छी मानी जाती है। चीकू के पौधे भेंट कलम यानी इनार्चिंग या गूटी बाँधकर तैयार किए जाते हैं। भेंट कलम के लिए खिरनी का मूल वृंत तैयार करते हैं। काली पट्टी, छतरी और क्रिकेट बॉल इसकी प्रमुख किस्में हैं।
अंजीर : यह एक अच्छे स्वाद वाला पौष्टिक फल है। इसके ताजे व सूखे दोनों ही तरह के फल उपयोग में लाए जाते हैं। इसकी उन्नत किस्में पूना अंजीर व मार्सलीज हैं। एक पेड़ पर 200 से 300 फल मिलते हैं।
इन सभी में पहले से छठे साल तक 10, 20, 30, 40, 50 व 60 किलोग्राम गोबर खाद डालें। इसी तरह प्रति पौधा नाइट्रोजन क्रमश: 100, 150, 200, 400, 500 व 600 ग्राम का उपयोग करें। फास्फोरस 50, 100, 150, 200, 250 व 300 ग्राम डालें। पोटाश क्रमश: 100, 150, 200, 400, 500 और 500 ग्राम डालें। सभी का उपयोग फूल आने के बाद व फल आने के पहले करें।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए