सुसाइड : खुद के मुंह में फोड़ लिया सुतली बम
शुक्रवार दोपहर बाद एक युवक ने अपने ही घर में खुद के मुंह में सुतली बम लगाकर फोड़ दिया। बम फूटते ही मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान उसने घर को भीतर से बंद कर लिया। जानकारी के अनुसार बांसवाड़ा में वाडिय़ा कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय हिमांशु पुत्र स्व. जगदीशप्रसाद गोयल ने शुक्रवार दोपहर बाद खुद के मुंह में सुतली बम रखकर माचिस की तीली लगाकर फोड़ दिया।

इससे पहले उसे घर को भीतर से बंद कर लिया। घटना के समय मां लता बाथरूम में स्नान कर रही थी। हिमांशु ने बाथरूम का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था, जिससे मां बाहर नहीं निकल पाई। सुतली बम के धमाके की आवाज सुनने के बाद मां चिल्लाई, किंतु घर बंद होने से कोई भीतर नहीं जा पाया। इसी दौरान मृतक की बहन पीहर आई तो घर अंदर से बंद होने और मां को चिल्लाते हुए सुना। उसने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया। इसके बाद जाली लगा गेट तोड़कर अंदर गए तो हालात देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। बाद में सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम पहुंची। वहीं मृतक की मां व बहन को समीप ही एक अन्य कॉलोनी में निवासरत मामा के घर भेजा। पुलिस ने मौका पर्चा तैयार किया और शव को मुर्दाघर भिजवाया। बताया गया कि मृतक के पिता की कई वर्षों पहले मृत्यु हो चुकी है। मां कुछ माह पहले शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। गत चार दिसंबर को ही उसकी बहन की शादी हुई थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए