शाह की यात्रा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार : अविनाश जोशी
बीकानेर। भाजपा अध्ययन विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने मंगलवार को पार्क पैराडाइज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बीकानेर आने पर स्वागत किया। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ तेजी पर अग्रसर है।
इस बार लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 सीटों का लक्ष्य रखा है जो कार्यकर्ताओं के दम पर निश्चित ही पूरा होगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार प्रदेश की सभी 25 सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। जोशी ने कहा कि अमित शाह की यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। इस दौरान जोशी ने शाह को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन