सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदनों में आ रही परेशानी को लेकर महापड़ाव
बीकानेर। नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती के आवेदनों में आ रही परेशानी से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव किया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर बुधवार से सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। कांग्रेस पार्षद नन्दलाल जावा ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगे अनुभव प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किया गया है, उन्हें पोर्टल खोलकर शामिल करने, जो आवेदक अनुभव प्रमाण पत्र के लिए विचाराधीन हैं, उन्हें शामिल करने की मांग की गई। इन मांगों पर गौर नहीं होने पर जयपुर की तर्ज पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती को निरस्त करने की मांग की गई। महापड़ाव में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष