बीकानेर में छापामारी :72 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त
बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार बुधवार को नगर निगम और राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के दल ने पूगल फांटा स्थित श्री बाबा प्लास्टिक हाउस पर छापामारी करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के 72 किलो उत्पाद जब्त किए। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के सहायक पर्यावरण अभियंता गिरीश व्यास, कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी वीनू सिंगल, नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बुलाकी सियोता और ऋषि राज आचार्य मौजूद रहे।
जिला कलेक्टर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन, विक्रय और भण्डारण करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सतत कार्यवाही की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष