होलिका दहन के दिन राहु ग्रह रहेगा उग्र… करें ये उपाय
फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन मनाया जाएगा। होलिका दहन के आठ दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। क्योंकि सभी नवग्रह उग्र अवस्था में होते हैं। होलिका दहन के दिन राहु ग्रह उग्र रहेगा। इस ग्रह के उग्र होने से व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ विशेष उपायों के जरिए राहु ग्रह को शांत किया जा सकता है।

यदि राहु उग्र अवस्था में है तो व्यक्ति के विचार क्षमता, उसके कर्म आदि पर बुरा प्रभाव पड़ता है। राहु के दुष्प्रभाव के कारण व्यक्ति बुरी संगत में भी फंस सकता है। इसके प्रभाव से मांस-मदिरा, जुआ आदि खेलने लगता है। इसके अलावा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। होलिका दहन के दिन प्रात: स्नान आदि करने के बाद राहु के मंत्र ú रां राहवे नम: का 108 बार जाप करें।
उग्र राहु को शांत करने के लिए होलिका दहन के दिन जल में थोड़े से काले तिल डालकर शिवलिंग पर अभिषेक करें। होलिका दहन के दिन एक सूप में काले तिल, कंबल, नीला वस्त्र, लोहा, सप्त अनाज, गोमेद, खड्ग आदि रखकर इसे कपड़े से बांधकर जल में प्रवाहित कर दें। इस उपाय को करने से राहु का दुष्प्रभाव कम होगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए