लोक कल्याण कार्यालय का हुआ उद्घाटन, भामाशाह नरसी कुलरिया ने की शिरकत
उत्तर मुंबई के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के मध्य सशक्त सेतु बनेगा ‘लोक कल्याण कार्यालयÓ : पीयूष गोयल
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर मुम्बई में लोक कल्याण कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रनिर्माण को समर्पित भाजपा के वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश गोयलजी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के लोक कल्याण कार्यालय उद्घाटन समारोह में चंद्रशेखर बावनकुळे, आशिष शेलार, मंगलप्रभात लोढा का मुख्य आतिथ्य रहा। समारोह में देश के जाने-माने भामाशाह नरसी कुलरिया व नरसी ग्रुप के एमडी जगदीश कुलरिया का भी आतिथ्य रहा। भामाशाह नरसी कुलरिया ने बताया कि लोक कल्याण कार्यालय, उत्तर मुंबई के नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक सशक्त सेतु बनेगा, जो विकास कार्यों को और अधिक गति देगा तथा जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएगा। समारोह में उपस्थित संत-महात्माओं का शुभाशीष भी लिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष