पुलिस की एरिया डोमिनेशन कार्रवाई : नशे के कारोबारी और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। पुलिस ने रविवार सुबह एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई की। इसके तहत कई बदमाशों और तस्करों को नशे की सामग्री सप्लाई करते हुए पकड़ा। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी के निर्देशन में कार्रवाई की गई, जिसमें सभी थानों के करीब 150 पुलिसकर्मी शामिल हुए। तिवाड़ी ने बताया कि सिटी सेक्टर में 10 टीमें बनाकर कार्रवाई की गई। एरिया डोमिनेशन व सर्च अभियान के दौरान कई बड़ी रिहायशी बिल्डिंग को चेक किया गया तो कई जगह दबिश दी गई। सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा, एसएचओ गंगाशहर परमेश्वर सुथार ने गंगाशहर में स्थित मंगलम अपार्टमेंट में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा सदर क्षेत्र में भुट्टो का वास में सीओ सदर विशाल जांगिड, एसएचओ दिगपाल सिंह और बीछवाला एसएचओ गोविंद सिंह ने एक साथ कार्रवाई की।
मादक पदार्थों की तलाशी व वांछित बदमाशों की तलाश का सर्च अभियान चलाया गया। जेएनवीसी पुलिस थाना, नया शहर में सीओ सिटी श्रवण दास संत ने जम्भेश्वर नगर को चारों तरफ से घेरकर सर्च अभियान चलाया। तिवाड़ी ने बताया कि इस दौरान दो वांछित बदमाश गिरफ्तार किए गए। वहीं चार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। देर शाम तक दबिश देने और गिरफ्तार करने की कार्रवाई जारी रही। पुलिस थानों में मामले दर्ज करने की प्रक्रिया भी शाम तक चलती रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष