पाकिस्तान हमारे घर का कब्जाया हुआ कमरा, जिसे वापस लेना है : भागवत
सतना। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को सतना में कहा- पाकिस्तान अविभाजित भारत का हिस्सा है। वह घर और यह घर अलग नहीं हैं। पूरा भारत एक घर है। बंटवारा ऐसा हुआ, जैसे किसी ने हमारे घर के एक कमरे को हटा दिया हो। हमें कल फिर कब्जा वापस लेना है। संघ प्रमुख ने भाषा विवाद पर कहा- भाषा अनेक है, भाव एक ही होता है। मूल भाषा से ही निकली है अनेक भाषाएं। सारी भाषाएं भारत की राष्ट्र भाषा हैं। हर नागरिक को 3 भाषा कम से कम आनी चाहिए। घर, राज्य और राष्ट्र की भाषा तो आनी ही चाहिए। भागवत 2 दिन के लिए मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे है। अपने प्रवास के दूसरे दिन रविवार को बाबा मेहर शाह दरबार की नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन किया। संघ प्रमुख ने सिंधी भाषा के संरक्षण पर कहा- आपको परंपरा से सिंधी भाषा मिली है। उसको हर सिंधी के घर में बोला जाना चाहिए। भारत के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मातृभाषा अच्छी तरह बोलनी और समझनी आनी चाहिए।
भारत की सभी भाषाएं राष्ट्र भाषाएं हैं और भाषाई विविधता हमारी एकता का श्रृंगार है। बीटीआई ग्राउंड में आयोजित सभा में बोलते हुए भागवत ने कहा कि हम सब एक हैं। सभी सनातनी और हिंदू हैं। एक अंग्रेज आया और टूटा हुआ दर्पण दिखाकर हमें अलग-अलग कर गया। भागवत ने राष्ट्र के ‘स्वÓ को जगाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत हर व्यक्ति को अपने घर से करनी होगी। उन्होंने कहा- कम से कम अपने घर की चौखट के अंदर हमारी भाषा, भूषा, भजन, भवन, भ्रमण और भोजन अपनी परंपरा के अनुसार होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने 2 अक्टूबर को कहा था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदुओं की हत्या की। हमारी सरकार और सेना ने इसका जवाब दिया। इस घटना से हमें दोस्त और दुश्मन का पता चला। हमें अंतरराष्ट्रीय संबंधों में समझ रखनी होगी। पहलगाम घटना हमें सिखा गई कि भले ही हम सभी के साथ दोस्ती का भाव रखते हैं और रखेंगे, लेकिन हमें अपनी सुरक्षा के प्रति और अधिक सजग, समर्थ रहना पड़ेगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष