अब इस जगह मिला 250 साल पुराना मंदिर
संभल में हनुमान मंदिर के बाद वाराणसी के मदनपुरा में मुस्लिम बहुल बस्ती में एक 250 साल पुराना शिव मंदिर मिला है। इस मंदिर का उल्लेख काशीखंड में भी मिलता है। कहा गया कि मंदिर में 10 साल से ताला बंद है। मंदिर के अंदर मिट्टी भरी है। हिंदू संगठन के लोगों को जैसी ही मंदिर के बारे में जानकारी मिली, वहां भीड़ लग गई। पुलिस को इस मंदिर को खुलवाने के लिए एक पत्र लिखा गया है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की गई। इसमें लिखा गया कि ध्यान दीजिए। काशी की गलियों में बंद पड़ा है शिव मंदिर। यह मंदिर मदनपुरा में मकान नंबर डी- 31 के चबूतरे के पास है। मंदिर पुष्पदंतेश्वर से दक्षिण परम सिद्धिप्रद सिद्धीश्वर हैं। मंदिर के पास ही सिद्धतीर्थ कूप भी है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि मंदिर पुराना है। गेट पर ताला बंद है। यह पता नहीं चल सका है कि मंदिर का मालिकाना हक किसके पास है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए