अब 10वीं-12वीं नहीं मिलेगा डिवीजन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एक बड़ी खबर आ रही है। अबकी बार होने जा रही दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में किसी भी छात्र को डिवीजन या फिर डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही ओवरआल डिवीजन और एग्रीग्रेट मार्क्स भी न देने का फैसला किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया इस बार परीक्षा परिणाम में 10वीं और 12वां की बोर्ड परीक्षाओं में डिविजन या डिस्टिंक्शन नहीं देने का फैसला बोर्ड ने लिया है। इस बार सभी विषयों में प्राप्त कुल मार्क्स का योग भी नहीं दिया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है अगर किसी छात्र ने पांच से अधिक विषयों की पेशकश की है। संस्थान में प्रवेश के लिए या फिर नौकरी के लिए केवल 5 विषयों के अंकों को ही आधार माना जाएगा। अंकों की गणना संस्थान स्वयं कर सकते हैं।

बोर्ड अंकों के प्रतिशत की गणना, घोषणा या सूचना नहीं देता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह कदम इसलिए उठाया है कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो न की नंबरों को लेकर मची होड़ किसी बच्चे की जान पर भारी पड़ जाए। इस होड़ से ही बचने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों में होंगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से होने जा रही हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2024 तक खत्म होगी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए