राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच जिलाध्यक्ष बने आनन्द सोनी
बीकानेर। राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच में आनन्द सोनी को बीकानेर जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंच के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश मौसूण द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा व बीकानेर संभाग प्रभारी ओम कांटा के निर्देशानुसार यह नियुक्ति की गई है। मुक्ताप्रसाद नगर निवासी आनन्द सोनी भाजपा के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी भी रहे हैं, राजनीतिक व सामाजिक कार्यों के साथ ही जन सेवा में सदैव सक्रिय रहते हैं। सोनी ने बताया कि वे बीकानेर जिले में सामाजिक बंधुओं से सम्पर्क कर राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के उद्देश्यों को पूरित करने का प्रयास करेंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष