10 दिनों में राजस्थान में होगी मानसून की एंट्री
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। गुरुवार देर शाम पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में हल्की बारिश हुई। इन संभाग के अन्य कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इन इलाकों में आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। एक्सपट्र्स ने 24 जून से प्री-मानसून की बारिश और तेज होने की संभावना जताई है।
मौसम केंद्र जयपुर ने पूर्वी राजस्थान के जिलों में शनिवार से कई जगहों पर तेज बारिश का अनुमान जताते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 36 घंटे के दौरान कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि राजस्थान में मानसून की एंट्री इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है। बिपरजॉय चक्रवात के बाद मानसून की स्पीड पर जो थम गई थी, वह फिर से गति पकडऩे लगी है। वर्तमान में मानसून पूर्वोत्तर भारत के सभी राज्यों के अलावा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में दस्तक दे चुका है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के अलावा गोवा को कवर करते हुए महाराष्ट्र में एंट्री कर चुका है। संभावना है कि अगले 8-10 दिन में मानसून राजस्थान की सीमा तक पहुंच सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए