पेड़ संरक्षित होंगे तभी जीवन सुरक्षित होगा : महावीर रांका
बीकानेर। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पर्यावरण दिवस पर संकल्प से सिद्धि के शहर संयोजक महावीर रांका द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। भाजपा नेता महावीर रांका ने बताया कि पेड़ संरक्षित होंगे तभी जीवन सुरक्षित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर की प्रेरणा से राजविलास कॉलोनी पार्क में सिंदूर का पौधा लगाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में युधिष्ठर सिंह भाटी, शंकरसिंह राजपुरोहित, झंवरलाल गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, शंभु गहलोत, राजेन्द्र चौहान, शक्ति पंवार, किशन भाटी, जय उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन