महाशिवरात्रि तोरण द्वार लगाने पर बवाल, हुई पत्थरबाजी इंटरनेट बंद
झारखंड में पलामू के पांकी बाजार में महाशिवरात्रि के लिए लगाए गए तोरण द्वार के कारण विवाद हो गया। दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। मस्जिद से पत्थर फेंके गए, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने मस्जिद पर पत्थर चलाए। कई दुकानों में तोडफ़ोड़ की गई। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पांकी में धारा 144 लगा दी गई है और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। झारखंड सरकार के गृह विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया कि 16 फरवरी के शाम चार बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखें। पांकी बाजार पूरी तरह बंद है।
सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे तोड़कर फेंक दिया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। मस्जिद से पत्थर चलाए गए। इतना पथराव हुआ कि सड़क पर चारों तरफ पत्थर बिखरे हैं। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

एसपी चंदन कुमार सिन्हा और डिप्टी कमिश्नर आंजनेयुलू दोड्डे तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात काबू करने की कोशिश की। तीन से चार थानों की पुलिस मौके पर तैनात है। एसपी का कहना है कि महाशिवरात्रि को लेकर तोरण द्वार बनाया जा रहा था। उसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इस वक्त मामला शांत करा दिया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है
इस पूरे विवाद के बाद बुधवार को इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस पूरे इलाके पर नजर रख रही है और मामले को शांत कराया गया है। दूसरी तरफ तोरण द्वार को लेकर अब भी तनाव है। प्रशासन दोनों पक्षों से बात कर मामला सुलझाने की कोशिश कर रहा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए