खेलो बीकानेर यूथ गेम्स में खिलाड़ी दिखा रहे दमखम, रविवार को शुरू हुए पांच नए खेल, तीरंदाजी योग बॉक्सिंग बैडमिंटन और स्केटिंग
बीकानेर। रविवार को लोटस खेलो बीकानेर यूथ गेम्स के तहत विभिन्न मैदानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर एवं बीकानेर पुलिस रेंज के सहयोग से, नंदलाल जोशी चैरिटेबल फाउंडेशन और नमस्ते भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस खेल महाकुम्भ में खिलाडिय़ों का उत्साह परवान पर है। रविवार को एमएम खेल मैदान में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर और सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स इंडियन राउंड की प्रतियोगिता में कुल 31 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें जूनियर बॉयज 40 मीटर में हर्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संदीप ने द्वितीय और मोहित ने ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह जूनियर गर्ल्स में हर्षिता ने प्रथम, विधि ने द्वितीय और बबीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सब जूनियर बॉयज में श्याम सुंदर ने प्रथम, मखन ने द्वितीय और नितिन ने ओवरऑल तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन निर्णायक में रविकांत भाटी, विक्रम रंगा, अनिल चांगरा उपस्थित रहे। गंगाशहर स्थित स्केटिंग रिंक में खेलो बीकानेर के तहत हुए आयोजन में सैकड़ों खिलाडिय़ों ने अपना शानदार परफॉर्मेंस दिखाई। प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्थशास्त्र के जानकार लेखक और बाफना एकेडमी के सीईओ डॉ पीएस वोहरा और उपजिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद अनिल बोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच अनिल जोशी, नमस्ते भारत की असमा नाज, स्केटिंग प्रतियोगिता के संयोजक योगेंद्र खत्री, राहुल खत्री सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
विजेताओं को पूजा जोशी, रविंद्र हर्ष, भुवनेश पुरोहित, हितेंद्र मारू, ज्योतिप्रकाश रंगा, अनिल जोशी, असमा नाज ने पुरस्कृत किया। इसी क्रम में भोमिया भवन रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया में कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में डॉ. तनवीर मालावत, भाजपा के उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, प्रोफेसर सुनीता बिश्नोई, एडवोकेट जितेंद्र पुरोहित उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रीतम सेन, सोनिका सेन, सिद्धांत जोशी और उनकी टीम ने किया। बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ एलएम बैडमिंटन अकादमी में शुरू हुआ है जिसके मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स ऑफिसर राधाकृष्ण छंगाणी, रामेंद्र हर्ष व भाजपा नेता जेपी व्यास रहे। बैडमिंटन के सीनियर कोच हरिकिशन रंगा व गणेश पुरोहित ने बताया कि सारे मैच गर्ल्स के हुए थे जो शाम को 5:00 बजे तक चले। अंडर 11 गर्ल्स में स्नेहा नेगी ने विधि नेगी को फाइनल में हराया।
इसी प्रकार अंडर 15 में पूजा विश्नोई ने प्रतिष्ठा को हराया और अंदर 17 गर्ल्स में किसीता पंवार ने अन्नपूर्णा व्यास को हराकर किताब जीता शेष सीनियर गर्ल्स के मैच फाइनल सोमवार को खेला जाएगा। टीएन टेनिस कोर्ट में दिख रहा जबरदस्त जोश। क्ले कोर्ट में खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल योग प्रतियोगिता एवं आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आर्टिस्टिक राउंड में मुकुल स्वामी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया ट्रेडिशनल इवेंट में 10 वर्ष आयु वर्ग से 55 वर्ष आयुवर्ग तक प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद अनिल बोड़ा ने पुरस्कृत किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष