नहीं रहे महाभारत के कर्ण
एक्टर पंकज धीर (68) को उनके बेटे निकितिन ने बुधवार शाम पवन हंस क्रीमैटोरियम में मुखाग्नि दी। पंकज धीर का बुधवार सुबह निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था। पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्होंने महाभारत में कर्ण के अलावा चंद्रकांता में शिवदत्त का किरदार निभाया था। इन दोनों किरदारों से ही उन्हें फेम मिला था। इसके अलावा उन्होंने दूरदर्शन पर युग और द ग्रेट मराठा जैसे सीरियल भी किए। एंड टीवी के बढ़ो बहू जैसे शो में भी वह दिखे। इसके अलावा आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल निभाने से की पहचान मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। पंकज इसके लिए तैयार थे, लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद अर्जुन का रोल फिरोज खान को दिया गया।
महाभारत की शूटिंग करते हुए आंख में लगा तीर
लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि टीवी शो महाभारत की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा था कि युद्ध के सीन रियल दिखाने के लिए बी.आर. चोपड़ा ने असली भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिससे कई एक्टर्स को सेट पर काफी चोटें आई थीं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन