भारत ने पाकिस्तान हाईकमीशन के अफसर को निकाला
भारत ने बुधवार शाम को पाकिस्तान हाई कमीशन के एक और अधिकारी को 24 घंटे के भीतर देश छोडऩे का आदेश दिया। ऐसा 8 दिनों में दूसरी बार किया है। इससे पहले 1& मई को एक अफसर को ‘पर्सोना नॉन ग्राटाÓ घोषित कर भारत से जाने को कहा था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह अफसर अपने पद के अनुरूप काम नहीं कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, निष्कासित अफसर पर भारत के खिलाफ जासूसी जैसे गंभीर आरोप हैं। पर्सोना नॉन ग्राटा किसी भी विदेशी राजनयिक को अवांछनीय घोषित करने की वह स्थिति होती है, जिसमें उसे देश से तुरंत चले जाने को कहा जाता है। यह कूटनीतिक स्तर पर बेहद सख्त और गंभीर प्रतिक्रिया मानी जाती है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन