तपती गर्मी में कट्टे में बांधकर फेंक गए नवजात को, पुलिस ने बचाई जान…
बीकानेर। जिले के देशनोक थानां इलाके में नवजात मिला है। जिसे बेरहम माँ बाप कट्टे में बांधकर रोही में फेंक कर चले गए। जानकारी मिली हैं कि पलाना के पास एक कट्टे में नवजात के होने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँची। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने नवजात को पीबीएम के बच्चा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया हैं। थानाधिकारी ने बताया कि नवजात अब खतरे से बाहर है। अब हमारी टीम इसकी जानकारी ले रही है कि आखिर किसने अपने मासूम बच्चे को इस तपती गर्मी में सडक़ पर कट्टे में बांधकर मरने के लिए छोड़ गई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन