पूर्व पार्षद के घर के आगे से गाड़ी चोरी
बीकानेर। सादुलगंज में एक घर के आगे खड़ी थार गाड़ी को अज्ञात चोर चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई के सादुलगंज स्थित मकान के आगे से रात करीब 2.30 बजे यह गाड़ी चोरी हुई है। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि विश्नोई ने रात को अपने घर के आगे गाड़ी खड़ी की और सुबह देखा तो गाड़ी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति गाड़ी ले जाता दिखा है। पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई ने बताया कि इससे पहले गाडिय़ों में से बैटरियां व पेट्रोल-डीजल चुराने की भी घटना हो चुुकी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष