हाई वोल्टेज से घरों के उपकरण जले
बीकानेर। वार्ड नंबर 61 में हाई वोल्टेज के कारण कई घरों में उपकरण जल गए। पूर्व पार्षद गिरिराज जोशी ने विभाग के अधिकारी को फोन पर बताया और कनिष्ठ अभियंता को मौके पर बुलाकर लाइन को बंद करवा पूर्ण रूप से लाइट चालू करवा। पार्षद जोशी ने बताया कि कई घरों में हाई वोल्टेज के कारण टीवी, एलईडी, बल्ब, पंखे, कूलर, एयर कंडीशनर आदि जल गए। जिन जिन उपभोक्ताओं के उपकरण नष्ट हुए हैं उनका भुगतान करने का ज्ञापन दिया गया। नमो शंकर, दीपक, वासुदेव, ब्रह्मदेव, मदन आचार्य अशोक भादाणी कैलाश आदि उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन