गहलोत सरकार रिपीट करने का एमएलए रघु शर्मा ने दिया फार्मुला कहा- एकजुटता और नए जिले बनने जरूरी
जयपुर। राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट हो इसके लिए कांग्रेस विधायक रघु शर्मा ने नए जिले बनाने का मुद्दा उठाया है। रघु शर्मा ने कहा- हाईकमान को देखना चाहिए। इन चीजों को एड्रेस करना चाहिए। अब छह-आठ महीने का वक्त बचा है। मुझे उम्मीद है कि अच्छी तरह समाधान निकलेगा। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी तो सरकार बनाएगी। रघु शर्मा ने बताया कि राजस्थान भौगोलिक रूप से देश का सबसे बड़ा राज्य है।

यहां 33 जिले हैं, लेकिन हमसे छोटे राज्यों में इससे ज्यादा जिले हैं। राजस्थान की 8 करोड़ की आबादी है। एक जिले में 24 लाख की आबादी है। हमसे छोटे राज्य छत्तीसगढ में 33 जिले हैं। वहां 9 लाख की आबादी पर एक जिला है। गुजरात हमसे छोटा है। वहां भी 33 जिले हैं। हरियाणा में 13 लाख की आबादी पर एक जिला है। मध्य प्रदेश में 55 जिले हैं। वहां 15 लाख की आबादी पर एक जिला है। शर्मा ने कहा- एक करोड़ लोग सामाजिक सुरक्षा के दायरे में हैं।

बजट में एक-एक आदमी को साधने का प्रयास किया है। ये सारी योजनाएं आम आदमी तक पहुंच जाएं तो सरकार रिपीट करने से कोई नहीं रोक सकता। रघु शर्मा ने कहा- गुड गवर्नेंस के लिए नए जिले बनाने चाहिए। मुख्यमंत्री 17 मार्च को जब विधानसभा में वित्त और विनियोग विधेयक पर जवाब दें तो नए जिलों की घोषणा करें। उसमें केकड़ी को भी जिला बनाएं। केकड़ी को जिला बनाने की मांग बहुत पुरानी है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए