नि:शुल्क हड्डी जांच एवं चिकित्सा शिविर आयोजित, सैकड़ों को मिला चिकित्सा लाभ
बीकानेर। संतुलित भोजन एवं नियमित व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम की पूर्ति और व्यायाम ही बेहतर उपाय है। यह बात बीकानेर के जाने-माने फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. निमित्त सक्सेना ने शनिवार को गंगाशहर स्थित सिद्धार्थ फिजियोथैरेपी सेंटर में आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में कही। डॉ. निमित सक्सेना ने बताया कि समाजसेवी संजय चौपड़ा द्वारा हर माह के प्रथम शनिवार को हड्डी जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर में बीएमडी मशीन द्वारा हड्डियों की जांच की जाती है।
इस जांच से हड्डियों की मजबूती की जानकारी तुरन्त प्राप्त हो जाती है। इसके अलावा कई आवश्यक जांचें शिविर में नि:शुल्क की जाती है जिसका प्रत्यक्ष लाभ जरुरतमंदों को मिलता है। शनिवार को आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने चिकित्सा लाभ लिया। शिविर में मैक्ल्यौड्स फार्मा की ओर से दिनेश शर्मा, गगन शर्मा व सिद्धार्थ फिजियो थेरेपी के रमेश शर्मा, आराधना शर्मा, मोनिका कुमावत व महावीर कुमावत ने सेवाएं दी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष