फर्जी रिकवरी मैन को राहगीरों ने किया पुलिस के हवाले
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना में आज एक फर्जी रिकवरी मैन की युवाओं ने जमकर पीटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जस्सूसर गेट के पास दो युवकों ने एक व्यक्ति को रोक लिया और उससे मोटरसाइकिल की किश्त बकाया होने का उलाहना देते हुए हाथों हाथ रूपये जमा करवाने के लिये कहा। ऐसा न करने पर मोटरसाइकिल छिनने की बात कही। जिससे युवक को गुस्सा आ गया और वह मोटरसाइकिल से उतर कर उनसे बहस करने लगा। माहौल गर्म होता देख एक फर्जी रिकवरी मैन मौके से फरार हो गया। जबकि दूसरा राहगीरों के हत्थे चढ़ गया। जिसकी लोगों ने जमकर पीटाई कर दी। बाद में बीच बचाव कर पकड़े गये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष