पूर्व सभापति कांग्रेस नेता चतुर्भुज व्यास का निधन
बीकानेर। बीकानेर नगर परिषद् के पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास का बुधवार सुबह निधन हो गया। व्यास ने सभापति के रूप में तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीडि़त थे। हर दो दिन बाद डायलिसिस करवाना पड़ रहा था। कांग्रेस विचारधारा से जुड़े रहे व्यास को सभापति बनने का अवसर तब मिला, जब तत्कालीन सभापति विजय कपूर का अचानक निधन हो गया। इसके बाद सभी पार्षदों ने मिलकर व्यास को सभापति के रूप में चुना। व्यास के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष