सिलेंडर ब्लास्ट मामला : मौत का आंकड़ा दस पर
बीकानेर। कोतवाली थाने के पास हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे में मौत का आंकड़ा दस पर पहुंच गया है। दसवीं मौत 52 वर्षीय सुशील सोनी की हुई है। सुशील ने रविवार सुबह पीबीएम में दौराने इलाज दम तोड़ दिया। वहीं समीर व उत्तम सोनी का इलाज चल रहा है। समीर नब्बे प्रतिशत तक जल गया था। वह अभी भी पीबीएम के आईसीयू में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं उत्तम सोनी को पीबीएम से जयपुर ले जाया गया था। उसके सिर, पेट सहित विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोटें थी। उत्तम का भी जयपुर में ईलाज चल रहा है। बीकानेर के कोतवाली थाने के पास स्थित मदान मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हुए। जिनमें से चार को मामूली चोटें आई थीं। वहीं 12 में से 10 की मौत अब तक हो चुकी है। मृतकों की पहचान सचिन सोनी, मोहम्मद असलम, सलमान बंगाली, किशन सोनी पुत्र पूनम, किशन पुत्र भंवर, रामस्वरूप सोनी, लालचंद सोनी, असलम मलिक, मोहम्मद अयान व सुशील सोनी के रूप में हुई।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष