मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के बाद दंतौर लौटे रामेश्वरलाल बिश्नोई का हुआ भव्य स्वागत
दंतौर/बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर खाजूवाला तहसील की दंतौर ग्राम की विशेष योग्यजन कल्याणार्थ संचालित होने वाली ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वरलाल बिश्नोई का जयपुर में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त करनेक के बाद रविवार को बीकानेर एवं दंतौर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने के बाद सर्वप्रथम उन्होंने चकगर्बी स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का रुख किया। जहां गृह में रहने वालों ने उनका माला पहनाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत अभिनंदन किया।
पुनर्वास गृह में अरिहंत टेक्सटाइल के प्रोपराइटर पवन सेठ एवं संस्था के प्रोग्राम मैनेजर जियाउर रहमान, नर्सिंग कार्मिक सुमन चौधरी, लिपिक पुनम कुमारी, रजनी शर्मा, विनोद कुमार, जगराम, मंजु, सन्तोष, भंवरलाल, लेखाकार ओमप्रकाश सारस्वत एवं कार्मिकगण व लाभार्थीगण मौजूद थे। महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पुरुषों ने माला पहनाकर स्वागत किया। दंतौर पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर एवं माला पहनाकर पुरस्कार के लिए बधाई दी। इस दौरान अपना परिवार सेवा सदन के नारायणराम, राजाराम, हंसराज, ललित कस्वां, अजय खान, सरवर खान, रोशनी, बीरबल, झूमरराम आदि शामिल रहे। गौरतलब है कि समाजसेवी रामेश्वरलाल बिश्नोई ने अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर दंतौर के ग्रामीणों की कई लम्बित मांगों का निस्तारण करवाने का मुद्दा उठाया और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन भी मिला है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष