चार्ली कैफे में बने हुए थे अवैध केबिन, 7 लोग राउंडअप
बीकानेर। पुलिस थाना कोटगेट सीओ सिटी अनुज डाल आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक मय थाना टीम द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित कैफे में अवैध रूप से बने केबिन में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए रानी बाजार पुलिस के पास स्थित पट्टी पेड़ा रोड पर चार्ली कैफे में दबिश दी गई। दबिश के दौरान चार्ली कैफे में अवैध रूप से केबिन बने हुए थे बेड भी लगे हुए थे, जिनको पुलिस ने मौके पर ही कारपेंटर बुलाकर अवैध तरीके से तैयार किए गए सभी केबिनों को हटवा दिया। इस दौरान संचालक और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बालकिशन भाटी, प्रभुलाल मेघवाल, वैभव झाम्ब, कुशल कोठारी, नारायण और जयदीप शामिल हैं।
कार्रवाई के बाद सीओ सिटी अनुज डाल ने साफ कहा कि शहर में कैफे संचालक नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों की अनुमति न दें। यदि ऐसे मामले दोबारा सामने आए तो पुलिस और भी सख्त कदम उठाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष