बीकानेर रेल मंडल : 20 दिन में 21 लाख से अधिक सवारियों ने की यात्रा, डीआरएम गौरव गोविल ने क्राउड मैनेजमेंट का लिया जायजा
बीकानेर। रेल मंडल पर त्यौहारी सीजन पर यात्रियों की सुखद यात्रा हेतु बीकानेर मंडल द्वारा विशेष इंतजाम किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने गौरव गोविल ने लालगढ़ स्टेशन पर स्थित रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से यात्री सुरक्षा की मॉनीटरिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। डीआरएम गौरव गोविल ने बताया कि बीकानेर रेल मंडल पर त्यौहारी सीजन (1.10.25 से 20.10.25 तक) पर लगभग 21 लाख आरक्षित व अनारक्षित यात्रियों ने यात्रा की।
इसके तहत मंडल पर यात्री सुविधाओं के लिए 11 जोड़ी अर्थात 22 स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया गया। इसके साथ ही बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला बीकानेर- मिरज, बीकानेर -अमृतसर, में सात अतिरिक्त कोच लगाए गए। मंडल पर त्यौहारों के समय स्टेशनों पर यात्री भार को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई। प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्म पर अनावश्यक भीड़ नहीं हो इसके लिए प्लेटफार्म टिकट को प्रतिबंधित किया गया। स्टेशन परिसर में यात्रियों को रोकने के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए। मंडल के बीकानेर हिसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जंक्शन, भिवानी जंक्शन, चूरू व सूरतगढ़ स्टेशनों पर फैसिलिटी मैनेजर की तैनाती की गई ताकि यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें। बीकानेर मंडल स्तर पर वार रूम की स्थापना की गई है। लालगढ़ स्टेशन पर 34 कैमरों की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबन्द किया गया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष