बीकानेर पुलिस की कार्रवाई : लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। लॉरेंस गैंग के 2 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 5 पिस्टल, एक मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। लॉरेंस गैंग के ये गुर्गे बीकानेर में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि बीकानेर पुलिस ने इस गैंग के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी थी। इस गैंग के सदस्य कोई बड़ी वारदात बीकानेर शहर में करने की फिराक में थे। ये सूचना मिलने पर आईजी हेमंत शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई की गई। एमपी नगर पुलिस ने श्रवण सिंह सोडा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी बजजू और राजेश तरड पुत्र रामेश्वर निवासी खाजूवाला को गिरफ्तार किया है। इनमें श्रवण सिंह पर तस्करी के कई आरोप लग चुके हें। राजेश तर्ड खाजूवाला का हिस्ट्रीशीटर है। यह दोनों बदमाश गजनेर थाना इलाके में मारपीट करने की गंभीर वारदात में शामिल थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष