बीकानेर कोर्ट का पीपी 500 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बचने के लिए नोट चबाया
बीकानेर। बीकानेर एसीबी ने बीकानेर कोर्ट के एक सरकारी वकील को रंगे हाथों धरदबोचा है। आरोपी की पहचान एडवोकेट जगदीश रैण के रूप में हुई है। एससी एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (पीपी) को पांच सौ रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया है। एससी-एसटी कोर्ट में पीपी जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पीपी जगदीश कुमार ने परिवादी को किसी प्रकरण में लाभ देने की कोशिश में एक हजार रुपए की मांग की थी। इस पर परिवादी ने एसीबी को शिकायत कर दी। इससे पहले वह पांच सौ रुपए ले चुका था।
एसीबी ने ट्रैप का जाल बिछाते हुए मंगलवार दोपहर को मौके पर पहुंची। परिवादी ने जैसे ही पांच सौ रुपए दिए, वैसे ही एसीबी ने उसे दबोच लिया। पीपी जगदीश प्रसाद ने पांच सौ रुपए का नोट चबाने की कोशिश की लेकिन एसीबी पुलिस ने बाहर निकलवा लिया। एसीबी टीम की कार्रवाई होने के साथ ही अदालत परिसर में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में वकील और अन्य लोग एकत्र हो गए। पीपी जगदीश ने खुद को छिपाने का खूब प्रयास किया लेकिन लोगों ने उसे गिरफ्तार कर ले जाते के वीडियो भी बना लिए। कार्रवाई एडिशनल एसपी आशीष कुमार के निर्देशन में हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी के सीआई इंद्र कुमार ने कार्रवाई की।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष