खाद्य सुरक्षा दल की कार्यवाही
200 किलो सड़े रसगुल्ले, मावा व चासनी करवाई नष्ट
बीकानेर। त्यौहारी सीजन को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों के नमूनीकरण व निरीक्षण का कार्य मिशन मोड पर जारी है। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लूनकरणसर हाईवे स्थित एक रसगुल्ला निर्माण ईकाई पर कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि मैसर्स गगन मिल्क फूड की रसगुल्ला निर्माण ईकाई में रसगुल्ला, मीठा मावा व घी का निर्माण किया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान निर्माण ईकाई में पुरानी खट्टी चासनी लगभग 120 किलो, जंग लगे पीपों में पुराने बदबूदार रसगुल्ले तथा फफूंद लगा मावा लगभग 80 किलो इस प्रकार कुल लगभग 200 किलो खाद्य सामग्री को मौके पर ही जनहित में नष्ट करवाया गया। कार्यवाही में बीकानेर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह, श्रवण वर्मा, सुरेंद्र कुमार तथा राकेश गोदारा शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन