कल रहेगा ड्राइ-डे, जीत पर नहीं निकाल सकेंगे जुलूस…
बीकानेर। विधानसभा आम चुनाव 2023 की 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर रविवार 3 दिसंबर को सूखा दिवस घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में घोषित कार्यक्रम के अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के तहत 3 दिसंबर को सूखा दिवस घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि मतगणना के समय और मतगणना के बाद लोक सुरक्षा और जन भावना के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए धारा 144 के तहत चुनाव परिणाम के पश्चात विजय जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आदेशों की अवहेलना या उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडनीय होगा। यह आदेश अगले आदेशों तक प्रभाव में रहेगा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन