सीएम की सेल्फी में मदन राठौड़, अविनाश जोशी, व हीरेन कौशिक, सोशल मीडिया वारियर्स मीट का हुआ आयोजन
डिजिटल युग में विचारों की शक्ति ही परिवर्तन का सबसे बड़ा आधार : भजनलाल शर्मा
बीकानेर। भाजपा राजस्थान की सोशल मीडिया वारियर्स मीट का आयोजन दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में रविवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मौजूद का आतिथ्य रहा। इस दौरान प्रदेश सोशल मीडिया विभाग प्रभारी हीरेन कौशिक और आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने भी विभिन्न विषयों पर बात रखी। वारियर्स मीट को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के डिजिटल युग में विचारों की शक्ति ही परिवर्तन का सबसे बड़ा आधार है।
पारदर्शी संवार, सकारात्मक संदेश और जन जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने में सोशल मीडिया वारियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया वारियर्स को सरकार एवं पार्टी के सकारात्मक पक्ष को रखने के साथ फेक और नकारात्मक तथ्यों के प्रति आमजन को जागरूक करने की दोहरी जिम्मेदारी है। आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने कहा कि आईटी के विभिन्न टूल्स ने सूचनाओं के आदान-प्रदान को आसान और सहज बनाया है। उन्होंने आईटी विभाग के विभिन्न कार्यों के बारे में बताया और कहा कि जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर तक बैठे वारियर्स अपनी जिम्मेदारी समझें और पूर्ण गंभीरता से काम करें। इससे पहले सोशल मीडिया विभाग संयोजक हीरेन कौशिक ने स्वागत उद्बोधन दिया और मीट के उद्देश्यों के बारे में बताया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष