आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्तावेज की नहीं होगी जरूरत
अब घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदले जा सकेंगे। दरअसल, सरकार ने नए आधार एप में इस सुविधा को शुरू कर दिया है। वहीं, एड्रेस, नाम और ईमेल आईडी भी अपडेट करने की सुविधा जल्द शुरू होगी। नई डिजिटल सर्विस की घोषणा आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की है। सबसे खास बात यह है कि इन बदलावों के लिए किसी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। हालांकि आधार में एड्रेस अपडेट करने की सुविधा साल 2016 से है, लेकिन अब इसे नए एप में शुरू किया गया है।
डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं : बता दें कि इन बदलावों के लिए यूजर्स को किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से सबकुछ चेंज किया जा सकेगा। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग, सीनियर सिटिजन को आसानी होगी।
कैसे काम करेगी नई सेवाएं : ओटीपी के मुताबिक एप के जरिए आधार में अपडेट की प्रोसेस काफी सरल है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या कहीं जाने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाएगी।
सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा। यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp जाएगा।
वेरिफिकेशन करना होगा।
आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन ओटीपी सेट करना होगा।
एप में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट होगा?
6 अंकों का ओटीपी डालकर आधार एप में लॉगिन करें।
स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘माय आधार अपडेटÓपर क्लिक करें।
सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें।
मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, ओटीपी वेरिफाई करें।
नया मोबाइल नंबर डालें ओटीपी वेरिफाई करें।
फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें।
पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, 75 जमा करने के बाद प्रोसेस पूरी हो जाएगी

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए