ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीकानेर में निकलेगी एक किलोमीटर तिरंगा यात्रा
बीकानेर। कर्मवान फाउंडेशन की ओर से निकाली जाने वाली एक किलोमीटर तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की गौरवमयी सफलता हासिल करने पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा के पोस्टर का विमोचन केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व केबिनेट मंत्री समित गोदारा के द्वारा किया गया। कर्मवान फाउंडेशन के अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि यह यात्रा 14 अगस्त 2025 को गोकुल सर्किल से विवेकबाल निकेतन स्कूल, मुरलीधर तक 1 किमी लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
इसके साथ ही सामूहिक राष्ट्रगान व देशभक्ति गीतों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन के संतोष पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एक मात्र जिंदा शहीद दर्जा प्राप्त मनिंदरजीत सिंह बिट्टा रहेंगे इनके साथ कई राजनैतिक प्रदेश पदाधिकारी मंत्री मंच पर रहेंगे। फाउंडेशन उपाध्यक्ष जसराज सिंवर व उप-सचिव विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कर्मवान फाउंडेशन व भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में यह यात्रा पिछले तीन वर्षों से बीकानेर के अलग अलग स्थानों पर इस यात्रा का आयोजन किया गया था। पोस्टर विमोचन के दौरान विमोचन में वेद व्यास, जसराज सिंवर, संतोष पुरोहित, ऋषि पारीक, भव्य भाटी, भेरू तंवर, प्रेम धांधल, हिमांशु गुप्ता, धर्मेंद्र भादानी एवं मुरलीधर सैन उपस्थित रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन