बीकानेर में जबरन धर्मातरण का मामला… पढ़ें पूरी खबर
बीकानेर। हिंदू संगठनों ने एक घर में जबरन धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि नयाशहर थाने के पास स्थित कब्रिस्तान के निकट एक घर में रविवार को बड़ी संख्या में बाहरी लोग जमा थे। हिंदू जागरण मंच के संयोजक कैलाश भार्गव ने बताया कि इनमें बच्चे भी शामिल थे। ये सभी लोग प्रार्थना कर रहे थे। हिंदू संगठनों के लोगों ने घर को घेर लिया। इस दौरान एक महिला पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घर में मौजूद लोगों के साथ हिंदू संगठनों के सदस्यों की हाथापाई भी हुई। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया- घर में बच्चों और महिलाओं सहित 12-13 लोग मौजूद थे। 10 लोगों को पूछताछ के लिए नयाशहर थाने लाया गया है। मौके से धर्म विशेष से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।
फोटो, पुस्तकें, धार्मिक ग्रंथ और कई अन्य सामान भी मिले हैं। कुछ हस्तलिखित पर्चियां भी बरामद हुई हैं, जिनमें धर्म विशेष के बारे में लिखा गया है। सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया- चित्तौडग़ढ़ निवासी अजीत दास पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप है। वह बीकानेर में ससुराल में रहता है। एक कागज में तलवार उठाने के बारे में लिखा है। इसके संदर्भ की जांच की जा रही है। जबरन धर्मांतरण के प्रमाण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का आरोप है कि घर में लंबे समय से धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार कर जबरन धर्मांतरण करवाया जा रहा है। शैलेष गुप्ता, कैलाश भार्गव, विजय उपाध्याय, हरिकिशन और जितेंद्र गहलोत सहित कई लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। भार्गव ने कहा- हमें किसी धर्म से आपत्ति नहीं है, लेकिन लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार्य नहीं है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन