भाजपा ने मनाया गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस : शीतल पेय व जल सेवा के बाद हुई गंगा आरती
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अगुवाई में गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेताओं ने द्वारा अनेक आयोजन किए गए। शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि पीबीएम में श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा संचालित शीतल जल सेवा के दौरान शीतल पेय वितरण किया गया। तपती धूप में राहगीरों को शर्बत पिला कर गर्मी से राहत प्रदान की गई। संस्थान के श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि पुष्प मालाओं से शिविर को सजाया गया तथा गंगा मैया की आरती की गई। संस्थान के संजय लावट व भैरुलाल मौसूण ने बताया कि कार्यक्रम में डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम पंचारिया, मोहन सुराना, सांगीलाल गहलोत, जेठमल नाहटा, मंदीप कुकरा, जगदीश जोड़ा नापासर, शिवजी कड़ेल, जानकीरमण मिश्रा, आदि ने जलसेवा कर पुण्यलाभ कमाया।

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया भाजपा संभाग कार्यालय के सामने पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नामÓ अभियान के तहत आमजन से पौधारोपण को अपील की गई। कार्यक्रम प्रभारी गुमान सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम में महावीर रांका, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, आनंद सिंह भाटी, कर्नल हेम सिंह, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भारती अरोड़ा, चंद्रमोहन जोशी, सोहन चांवरिया, विशाल गोलछा, मुकेश सैनी, जेठमल नाहटा, अजय खत्री, आदित्य भाटी, गजेंद्र सिंह भाटी, चंद्रप्रकाश शर्मा, पुखराज स्वामी, राजेंद्र जीनगर, रामकुमार व्यास, कामिनी भोजक, करण नायक, भव्यदत भाटी, संतोष शर्मा, विनायक पारीक, विमल पारीक उपस्थित रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन