कोचिंग स्टूडेंट ने हॉस्टल में लगाया फंदा
कोटा में जेईई की तैयारी कर रहे एक कोचिंग स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया। ओडिशा का रहने वाला अभिजीत गिरी (18) अप्रैल 2024 से कोटा में रह रहा था। पंखे में हैंगिंग डिवाइस भी नहीं लगा हुआ था। इस कारण हॉस्टल को भी सीज कर दिया गया है। फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए। बताया जा रहा है कि कोटा में पिछले 10 दिन में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड का यह तीसरा मामला है।
एएसआई लालसिंह तंवर ने बताया- गुरुवार रात को साढ़े 8 बजे सूचना मिली कि अंबेडकर कॉलोनी में जैन विला रेजिडेंसी हॉस्टल में एक जेईई स्टूडेंट ने पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। हॉस्टल मालिक राजेंद्र जैन ने बताया कि अभिजीत अप्रैल 2024 से इस हॉस्टल में रह रहा था और जेईई की तैयारी कर रहा था। 15 जनवरी को किराए के लिए बात हुई थी, तब अभिजीत ने कहा था कि मैं एक महीना और यहां रहूंगा। 16 जनवरी को रात 8 बजे मैस वाला (सोनू यादव) टिफिन देने आया तो अभिजीत ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद दो-तीन स्टूडेंट के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा तो देखा अभिजीत पंखे से लटका हुआ था।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए