घर में लगी आग, सात लोगों की जलकर हुई मौत
मुंबई के चेंबूर इलाके में रविवार को भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि चेंबूर इलाके के सिद्धार्थ कॉलोनी में एक मंजिला चाल में आज तड़के आग लगी। इस आग में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है और अभी कूलिंग ऑपरेशन जारी है। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह करीब 5 बजे चेंबूर में एक दुकान में आग लगने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
सभी पीडि़त दुकान के ऊपर के कमरे में रहते थे। बताया जा रहा है कि जब आग लगी तो सभी पीडि़त सो रहे थे और उन्हें घर से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग सबसे पहले दुकान की इलेक्ट्रिक वायरिंग में लगी और कुछ ही देर में उपरी मंजिल तक फैल गई। रेस्क्यू करने के बाद पीडि़तों को आनन-फानन में सरकारी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि सुबह 6 बजे के करीब हमें आग लगने की सूचना मिली। इस आग में 7 लोग झुलसे हैं, जिनकी मौत हो गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आग लगने के सटीक कारण का पता चल पाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन