हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 लोगों की मौत
नेपाल में एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। नेपाल के नुवाकोट के शिवपुरी ग्रामीण इलाके में एयर डायनेस्टी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर सूर्यचौर पहाड़ी से टकराने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गया और जलकर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर में पायलट के समेत 5 लोग सवार थे। क्रैश होकर हेलीकॉप्टर शिवपुरी के एक जंगल में गिरा और वहीं धूं-धूं करके जल गया। इस हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 लोगों की मौत हो गई है। पांचों के जले हुए शव हेलीकॉप्टर के पास से बरामद किए गए हैं। इनमें 4 पुरुष और 1 महिला थी। नेपाल में हेलीकॉप्टर क्रैश के इस मामले की जांच शुरू हो गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए