8वीं कक्षा के छात्र ने 8 दिनों का अनशन किया
गंगाशहर। दीपंकर छाजेड़ (13 वर्षीय ) का 8 की तपस्या करने पर बाफना अकादमी के सीईओ डॉ परमजीत सिंह वोहरा ने कहा की इतनी छोटी सी उम्र में तपस्या करना बहुत बड़ी बात है तथा हिम्मत का परिचय दिया है। उन्होंने इस तपस्या करने पर बाफना अकादमी के 8 वीं कक्षा के विधार्थी दीपंकर छाजेड़ को स्मृति चिन्ह भेंट करके अभिनन्दन किया। डॉ वोहरा के साथ दिनेश शर्मा भी साथ थे। इससे पहले उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी ने बोथरा भवन में प्रवचन के दौरान कहा कि दीपंकर की संकल्प शक्ति मजबूत है। इसके संस्कार अच्छे हैं।
तेरापंथ सभा द्वारा संचालित ज्ञानशाला का प्रतिभाशाली छात्र है। उन्होंने उपस्थित जनता से कहा कि दीपंकर से सीख लेवें और अपने बच्चों को संस्कारित बनावें। उन्होंने कहा कि तपस्या जीवन का श्रृंगार है, मानव जन्म का सार है। तपस्या से कर्म निर्जरा व आत्म शुद्धी होती है परन्तु आज के युग में तपस्या करनी बहुत कठिन हो गयी है। दिन में चार पांच बार खाने वाले की तपस्या सुनकर आश्चर्य होता है। दीपंकर छाजेड़ जिसकी अवस्था भी छोटी है और दुबली पतली काया है परन्तु परिवार वालों की प्रेरणा से प्रेरित होकर इसने अठाई तप करके जीवन में इतिहास बना दिया ये विचार बोथरा भवन में विराजित उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी ने व्यक्त किये।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन