आकाशीय बिजली से 6 की मौत, बारिश का अलर्ट जारी
जयपुर। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शुक्रवार को राजस्थान में मौसम का मिजाज बदल गया। कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरु हुआ। तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। वहीं प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली से छह लोगों की व 30 बकरियो की मौत हो गई। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 2 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके प्रभाव से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष